Share

DBMS in Hindi – DBMS क्या है?

What is DBMS and its types

नमस्ते दोस्तों! इस पोस्ट में हम जानेंगे कि DBMS क्या है (What is DBMS in Hindi?), इसके प्रकार, फायदे और नुकसान के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे। से बहुत ही सरल भाषा में लिखा गया है. आप इसे पूरा पढ़िए, आपको यह आसानी से समझ में आ जायेगा.

DBMS in Hindi – DBMS क्या है?

  • DBMS का पूरा नाम Database Management System (डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम) होता है.
  • DBMS एक सॉफ्टवेयर है जिसका इस्तेमाल डेटाबेस को create करने, delete करने और manage करने के लिए किया जाता है.
  • DBMS बहुत सारें प्रोग्राम का एक समूह है जो यूजर और डेटाबेस के बीच एक इंटरफ़ेस की तरह कार्य करता है.
  • DBMS में बहुत सारीं कमांड होती है जिनकी मदद से यूजर आसानी से डेटाबेस को बना सकता है, डेटाबेस को मैनेज कर सकता है और डेटाबेस को डिलीट कर सकता है.

D.B.M.S के द्वारा यूजर निम्नलिखित कार्य कर सकता हैं:–

  • यूजर डेटाबेस को create कर सकता है, डिलीट कर सकता है और मैनेज कर सकता है.
  • यूजर डेटाबेस में डेटा को स्टोर कर सकता है, डेटा में बदलाव कर सकता है और डेटा को डिलीट कर सकता है.
  • यूजर database में मौजूद डेटा को अपनी जरूरत के अनुसार एक्सेस कर सकता है.
  • इसके द्वारा users को डेटाबेस में रजिस्टर और मॉनिटर किया जाता है.

Types of DBMS in Hindi – DBMS के प्रकार

  • Hierarchical Database
  • Relational Database
  • Network Database
  • Object-oriented Database
  • NoSQL Database
  • Cloud Database

Hierarchical Database

  • Hierarchical Database बहुत पुराना DBMS है इसे 1968 में IBM ने विकसित किया था.
  • Hierarchical डेटाबेस में Parent-Child रिलेशनशिप होती है.
  • इसमें डेटा को tree की तरह के स्ट्रक्चर में स्टोर किया जाता है.
  • उदाहरण के लिए- एक कॉलेज में बहुत सारें course होते हैं, बहुत सारें teacher होते हैं और बहुत सारें student होते हैं. तो इसमें college एक parent हुआ और course, teacher और student उसके child हुए

Relational Database

  • रिलेशनल डेटाबेस का अविष्कार 1970 में E.F Codd ने किया था.
  • इसमें डेटा को table में स्टोर किया जाता है और प्रत्येक टेबल में बहुत सारें row और column होते हैं.
  • Table को Relation भी कहते है और प्रत्येक टेबल की row को tuple कहते है. इसमें टेबल की row एक entity को प्रस्तुत करती है तथा टेबल की column एक attribute को प्रस्तुत करती है.
  • रिलेशनल डेटाबेस बहुत ही flexible (लचीला) होता है जिसके कारण इसमें किसी भी प्रकार का बदलाव आसानी से किया जा सकता है.

Network Database

  • नेटवर्क डेटाबेस का अविष्कार Charles Bachman (चार्ल्स बचमैन) ने 1969 में किया था।
  • यह hierarchical डेटाबेस का एक एडवांस वर्जन है।
  • नेटवर्क डेटाबेस में data को graph में स्टोर किया जाता है।
  • इसमें एक से ज्यादा parent नोड हो सकते है. अर्थात् इसमें एक ज्यादा parent/child relationship होती है।
Himanshu Nigam
Written by Himanshu Nigam

Himanshu Nigam is an SEO Executive with practical experience in SEO, WordPress, Content Marketing, and Website Optimization. He is the founder of Techy Notes, where he shares Digital Marketing, SEO, and Computer Education content in Hindi.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You have been successfully Subscribed! Ops! Something went wrong, please try again.

About Us

Techy Notes is a digital learning platform offering Digital Marketing Notes, SEO resources, AI learning content, and practical technology guides in Hindi.

Recent news

  • All Post
  • AI Prompts
  • Artificial Intelligence
  • Career Guidance
  • Digital Marketing Tools
  • Interview
  • Jobs
  • SEO
    •   Back
    • Keyword Research
    • On Page Seo
    • Technical SEO
    • Off Page SEO

© 2026 Created By Himanshu Nigam