अगर आप ऑनलाइन बिज़नेस को बढ़ाना चाहते हैं या किसी वेबसाइट को गूगल में टॉप रैंक पर लाना चाहते हैं, तो आपने “SEM” शब्द ज़रूर सुना होगा। लेकिन आखिर what is SEM? और ये SEO से कैसे अलग है? तो चलिए इस ब्लॉग में आपको आसान भाषा में समझाते हैं कि what is Search Engine Marketing, इसके फायदे क्या हैं, कैसे काम करता है और इसे क्यों सीखना चाहिए।
Search Engine Marketing (SEM) एक डिजिटल मार्केटिंग स्ट्रैटेजी है जिसमें हम अपनी वेबसाइट या बिज़नेस को सर्च इंजन में पेड विज्ञापनों (Paid Ads) की मदद से प्रमोट करते हैं। SEM का मुख्य उद्देश्य होता है अपने प्रोडक्ट या सर्विस को उन लोगों तक पहुँचाना जो गूगल या किसी सर्च इंजन पर उसे खोज रहे हैं।
जब आप गूगल पर कुछ सर्च करते हैं और सबसे ऊपर “Sponsored” या “Ad” लिखा हुआ दिखता है, वो SEM के अंतर्गत आता है।
बहुत लोग SEM और SEO को एक जैसा समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में अंतर है।
SEM (Search Engine Marketing) | SEO (Search Engine Optimization) |
Paid Advertising | Organic Traffic |
Fast Results | Time-Consuming |
Google Ads, Bing Ads | Content, Backlinks, Keywords |
Budget Required | Mostly Free (except tools) |
Ads दिखने के लिए पैसे लगते हैं | Free में ranking पाने की कोशिश होती है |
जहाँ SEO में आपको कंटेंट को ऑप्टिमाइज़ करना पड़ता है ताकि गूगल उसे organically रैंक करे, वहीं SEM में आप गूगल को पैसे देकर तुरंत ऊपर आ सकते हैं।
जब कोई यूज़र सर्च इंजन पर कुछ सर्च करता है (जैसे – “Best Shoes in India”), तब Google Ads सिस्टम चेक करता है कि कौन–कौन से advertisers उस keyword पर बोली (bid) लगा रहे हैं। जो advertiser ज़्यादा relevant और अच्छी बोली लगाता है, उसका ad सबसे ऊपर दिखाई देता है।
Search Ads – गूगल सर्च रिजल्ट में ऊपर जो text ads आते हैं।
Display Ads – Website या apps पर जो banner या visual ads दिखते हैं।
Shopping Ads – Ecommerce websites के लिए, प्रोडक्ट के साथ price और image वाले ads।
Video Ads – YouTube पर जो video से पहले या बीच में ads आते हैं
App Promotion Ads – Mobile apps को प्रमोट करने के लिए।
अगर आप SEM सीखना चाहते हैं तो Google Ads एक बेहतरीन शुरुआत है। इसमें आपको keyword research, bidding, ad creation, campaign setup जैसे कई tools मिलते हैं।
Techy Notes is a digital learning platform offering Digital Marketing Notes, SEO resources, AI learning content, and practical technology guides in Hindi.

© 2026 Created By Techy Notes