DHTML का पूरा नाम Dynamic HyperText Markup Language है। यह कोई अलग से नई लैंग्वेज नहीं है, बल्कि यह HTML, CSS, JavaScript और DOM (Document Object Model) का एक संयुक्त रूप है, जिससे वेबपेज को डायनामिक और इंटरएक्टिव बनाया जाता है।
साधारण HTML से हम केवल स्थिर (Static) वेबपेज बना सकते हैं, लेकिन DHTML के इस्तेमाल से पेज बिना रिफ्रेश किए यूज़र के इनपुट पर प्रतिक्रिया दे सकता है।

DHTML की मदद से आप वेबपेज को बिना रीलोड किए रियल टाइम में अपडेट कर सकते हैं।
JavaScript और DOM के कारण यूज़र के actions (जैसे क्लिक, hover, scroll) पर वेबपेज में बदलाव संभव होता है।
CSS और JavaScript के संयोजन से स्लाइडिंग, फेडिंग और एनिमेशन जैसे विज़ुअल इफेक्ट्स जोड़े जा सकते हैं।
चूंकि DHTML पेज को बार-बार reload नहीं करता, इसलिए यह तेज़ और स्मूद यूज़र एक्सपीरियंस देता है।
DHTML JavaScript के ज़रिए इवेंट्स जैसे onClick, onMouseOver, onChange आदि को handle करता है।
DHTML में आप DOM के ज़रिए HTML elements को प्रोग्रामेटिक तरीके से एक्सेस और अपडेट कर सकते हैं।
HTML | DHTML |
स्थिर वेबपेज बनाता है | डायनामिक वेबपेज बनाता है |
पेज में कोई इंटरएक्शन नहीं | यूज़र इंटरएक्शन पर रिएक्शन देता है |
केवल HTML टैग्स का उपयोग | HTML + CSS + JS + DOM का उपयोग |